businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

2.38 लाख रुपये वाली डैटसन रेडी-गो लांच

Source : business.khaskhabar.com | Jun 08, 2016 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 datsun redi go launched in india at rs 238 lakh 43279नई दिल्ली । छोटी कारों का एक नया मानक प्रस्तुत करते हुए निसान मोटर कंपनी ने मंगलवार को नई छोटी कार डैटसन रेडी-गो लांच की, जिसकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 2,38,900 रुपये से शुरू होती है। यह जानकारी कंपनी ने एक बयान जारी कर दी।

बयान के मुताबिक, इस कार की पांच किस्में पेश की गई हैं, जिनकी कीमतें 2,38,900 रुपये से 3,34,399 रुपये के बीच है।

इस मौके पर निसान मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक अरुण मल्होत्रा ने कहा, ‘‘डैटसन रेडी-गो के साथ हम एक विशिष्ट अर्बन-क्रॉसओवर कार पेश कर रहे हैं, जिसकी स्टाइलिंग जापान में हुई है और जिसका विकास और विनिर्माण भारत में हुआ है। हम भारत में छोटी कारों के साथ जुड़ी पारंपरिक धारणाओं और उम्मीदों को फिर से परिभाषित करने जा रहे हैं और इसे आधुनिक, नया, स्टाइलिश और सर्वसुलभ उत्पादक का रूप दे रहे हैं।’’

कार पांच रंगों में पेश की जा रही है -सफेद, सिल्वर, भूरा, रूबी और लाइम। कार का ग्राउंड क्लियरेंस 185 मिलीमीटर है। कार की माइलेज 25.17 किलोमीटर प्रति लीटर है।

बयान के मुताबिक, यह कार शून्य से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार सिर्फ 15.9 सेकेंड में पहुंच सकती है। कार को 140 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति से चलाया जा सकता है।(IANS)


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0