businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

टाटा ग्रुप कंपनियों में डटे हुए हैं सायरस मिस्त्री

Source : business.khaskhabar.com | Nov 03, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 cyrus mistry in no mood to relinquish chairmanship of tata group companies 115745मुंबई। टाटा समूह के चेयरमैन पद से अपदस्थ किए गए सायरस मिस्त्री फिलहाल ग्रुप की कई अहम कंपनियों के प्रमुख के पद पर डटे हुए हैं। वह टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाटा मोटर्स और टाटा स्टील जैसी अहम कंपनियों के पद से इस्तीफा देने के मूड में भी नहीं हैं।

मिस्त्री के करीबी एक सूत्र ने बताया कि इन कंपनियों के चेयरमैन के पद को छोडने की उनकी कोई योजना नहीं है। सूत्र ने कहा,वह टाटा समूह में अपने सभी पदों पर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। सायरस मिस्त्री को टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के चेयरमैन पद से 24 अक्टूबर को अचानक हटा दिया गया था लेकिन वह अब भी समूह की कारोबारी कंपनियों टाटा स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाटा मोटर्स, इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड, टाटा पावर कंपनी, टाटा ग्लोबल बेवरेजेज, टाटा केमिकल्स, टाटा इंडस्ट्रीज और टाटा टेलिसर्विसेज के चेयरमैन हैं।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0