businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सीसीपीए ने भ्रामक दावे के लिए स्टोरिया फूड्स और इंग्लिश ओवन पर एक-एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया

Source : business.khaskhabar.com | Jun 22, 2026 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 ccpa imposes a fine of ₹1 lakh each on storia foods and english oven for misleading claims 823138मुंबई । केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने मेसर्स स्टोरिया फूड्स एंड बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड और श्रीमती बेक्टर्स फूड स्पेशियलिटीज लिमिटेड (इंग्लिश ओवन) पर भ्रामक विज्ञापनों और खाद्य उत्पादों के संबंध में "100 प्रतिशत" शब्द के प्रयोग से उत्पन्न अनुचित व्यापार प्रथाओं के लिए एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जानकारी उपभोक्‍ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की ओर से रविवार को दी गई। 
मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि प्राधिकरण ने दोनों कंपनियों को अपने उत्पाद पैकेजिंग, वेबसाइटों और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म से विवादित दावों को तत्काल हटाने का निर्देश भी दिया है। यह कार्रवाई उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 और भ्रामक विज्ञापनों और भ्रामक विज्ञापनों के लिए अनुमोदन की रोकथाम हेतु दिशानिर्देश, 2022 के प्रावधानों के तहत की गई है ।
सीसीपीए ने कहा कि “100 प्रतिशत” एक सटीक और पूर्ण संख्यात्मक दावा है और इसका प्रयोग लापरवाही से या मार्केटिंग के रूप में नहीं किया जा सकता है। ऐसा कोई भी दावा उत्पाद की वास्तविक संरचना से बिल्कुल मेल खाना चाहिए। 
सीसीपीए ने स्टोरिया फूड्स के कई संबंधित विज्ञापनों का स्वतः संज्ञान लिया, जिसमें 100 प्रतिशत कोमल नारियल पानी और अन्य कई फलों के 100 प्रतिशत जूस होने का दावा किया गया था। 
लेकिन कार्रवाई में पाया गया कि उत्पाद वास्तव में नारियल पानी के गाढ़े घोल को पानी के साथ पुनर्गठित करके बनाया गया था, जिसमें पानी और नारियल पानी का सांद्रण 9.6प्रतिशत था। 
सीसीपीए ने आगे कहा कि विज्ञापन के मुताबिक, एक आम उपभोक्ता "100प्रतिशत कच्चे नारियल का पानी" का अर्थ पूरी तरह से प्राकृतिक कच्चे नारियल के पानी से बने उत्पाद के रूप में समझेगा।
वहीं, इंग्लिश ओवन के विज्ञापनों के दावों की जांच में भी सीसीपीए ने कई खामियां पाईं।
सीसीपीए ने कहा कि इंग्लिश ओवन के विज्ञापन में 100 प्रतिशत आटा ब्रेड जैसे दावे किए गए थे, लेकिन कार्रवाई के दौरान, कंपनी ने स्वीकार किया कि ब्रेड उत्पादों में 87 प्रतिशत साबुत गेहूं का आटा था।
सीसीपीए ने कहा, जिस उत्पाद में 87 प्रतिशत साबुत गेहूं का आटा होता है, उसे "100 प्रतिशत आटा ब्रेड" या "100 प्रतिशत साबुत गेहूं की ब्रेड" के रूप में विज्ञापित नहीं किया जा सकता है।
--आईएएनएस
 

[@ यहां "पवित्र" लडकियों को मिलती है स्कॉलरशिप]


[@ ये"सुपर फूड्स"सर्दियों की समस्याएं रखें दूर]


[@ ताबूत के अंदर मिले 3,000 साल पुराने फिंगरप्रिंट]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0