businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

कार कंपनियों मे छूट की मची होड, ग्राहकों की चांदी!

Source : business.khaskhabar.com | Oct 12, 2015 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 car companies dealers brace for festive season with extensive offersनई दिल्ली। त्यौहारी सीजन नजदीक है। ऎसे में देश की प्रमुख कार कंपनियां मारूति सुजुकी इंडिया, हुंदै मोटर्स तथा टाटा मोटर्स द्वारा बिक्री बढाने के लिए विभिन्न योजनाएं पेश की गई हैं। ये कार कंपनियां 37,000 रूपए तक की छूट की पेशकश कर रही हैं। देश की अग्रणी कार कंपनी मारूति अपनी हैचबैक सेलेरियो पर जहां 5,000 रूपए की नकद छूट दे रही है, वहीं प्रवेश स्तर की आल्टो 800 पर 35,000 रूपए तक की रियायत दे रही हैं। इसके अलावा मारूति अन्य कार माडलों वैगन आर, स्टिनग्रे और डिजाइर पर भी छूट दे रही है। लेकिन हालिया पेश सियाज पर कंपनी कोई छूट नहीं दे रही। मारूति के कार्यकारी निदेशक (एमएंडएस) आर एस कल्सी ने कहा, "हमारी मौजूदा बिक्री प्रोत्साहन योजना के प्रति ग्राहकों ने काफी उत्साह दिखाया है।

आगामी त्योहारी सीजन के लिए उत्साह शुरू हो चुका है।" कंपनी पहले ही छह त्योहारी व सीमित संस्करण मसलन आल्टो 800 ओणम संस्करण, वैगन आर एवांस, स्विफ्ट ग्लोरी, आल्टो के 10 उरबानो पेश कर चुकी है। मारूति की प्रमुख प्रतिद्वंद्वी हुंदै अपने प्रवेश स्तर के मॉडल इयान पर सबसे अधिक 37,000 रूपए की छूट दे रही है। इसके अलावा वह आई10 तथा ग्रैंड आई10 दोनों पर 27,000-27,000 रूपए की छूट की पेशकश कर रही है। कंपनी कॉम्पैक्ट सेडान एक्सेंट पर 28,000 रूपए तक तथा मिड साइज सेडान वेरना पर 15,000 रूपए छूट की पेशकश कर रही है। हालांकि, कंपनी अपने अधिक बिकने वाले मॉडल आई20 व हालिया पेश स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन क्रेटा पर कोई रियायत नहीं दे रही है। जनरल मोटर्स अपने बीट मॉडल पर 20,000 रूपए और क्रूज पर 30,000 रूपए के एक्सचेंज बोनस की पेशकश कर रही है। इसके अलावा वह अपने सेल, एन्जाय और तावेरा मॉडलों पर भी छूट की पेशकश कर रही है।

जनरल मोटर्स इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अरविंद सक्सेना ने कहा कि यह शेवरले कारें खरीदने के लिए काफी अच्छा समय है। जापानी कार कंपनी निसान अक्टूबर में बुक कराई गई दात्सुन गो प्लस पर 25,000 रूपए की छूट की पेशकश कर रही है। दात्सुन गो पर भी वह 22,000 रूपए तक का लाभ दे रही है। निसान मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक अरूण मल्होत्रा ने कहा, "हम इस त्योहारी सीजन पर ग्राहकों को विशेष लाभ दे रहे हैं।" एक अन्य जापानी कंपनी होंडा अपने अमेज माडल तथा बहु उद्देश्यीय वाहन मोबिलो पर 47,000 रूपए तक के लाभ की पेशकश कर रही है। इसके अतिरिक्त टाटा मोटर्स विशेष त्योहारी सीजन की पेशकश कर रही है जिसके तहत एक अक्टूबर से 15 नवंबर तक टाटा की कारें खरीदने वाले लोगों को न्यूनतम 2,000 रूपए से 50,000 रूपए तक वापस पाने का मौका मिलेगा।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0