businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

BMW चीन में 6109 कारों का मरम्मत करेगी

Source : business.khaskhabar.com | Mar 21, 2016 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 bmw to recall 6109 vehicles in china 22962 बीजिंग। बीजिंग के गुणवत्ता नियामक ने सोमवार को कहा कि जर्मनी की वाहन निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू चीन में अपनी आयातित "मिनि" शृंखला की 6,109 कारों को आठ अप्रैल से मरम्मत के लिए ग्राहकों से लेना शुरू करेगी।
जनरल एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ क्वोलिटी सुपरविजन, इंसपेक्शन एंड `ारंटाइन ने एक बयान में कहा कि इन कारों में ईधन पंप की समस्या है, जिसके कारण वाहन चलाते समय इंजन फेल होने की आशंका रहती है।

इन वाहनों का उत्पादन 12 जून से 19 नवंबर 2015 की अवधि में हुआ था। बयान में कहा गया है कि इन कारों की मरम्मत बीएमडब्ल्यू चाइना ऑटोमोटिव ट्रेडिंग कंपनी लिमिटेड मुफ्त करेगी। (आईएएनएस/सिन्हुआ)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0