businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सावधान! Tradex के झांसे से बचें: NSE ने गणेश पाटीदार और 'पवन' के खिलाफ जारी किया अलर्ट

Source : business.khaskhabar.com | Oct 19, 2026 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 beware! beware of tradex scams nse issues alert against ganesh patidar and pawan 854340
बिजनेस डेस्क। मुंबई 

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स पर अवैध रूप से स्टॉक टिप्स, खाता संचालन (अकाउंट हैंडलिंग) और गारंटीड रिटर्न का झांसा देने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए निवेशकों के लिए चेतावनी जारी की है। एक्सचेंज ने "गणेश पाटीदार" और "पवन" नामक व्यक्तियों तथा उनसे जुड़ी कथित संस्था "Tradex" को लेकर अलर्ट जारी किया है। 

एनएसई के संज्ञान में आया है कि ये व्यक्ति मोबाइल नंबर 6265034012, टेलीग्राम चैनल "Tradex" और टेलीग्राम आईडी "@YourTradeX" के माध्यम से शेयर बाजार के निवेशकों को टिप्स देने, निवेश पर सुनिश्चित/गारंटीड रिटर्न का वादा करने और निवेशकों के ट्रेडिंग खातों को खुद संचालित करने की अवैध पेशकश कर रहे हैं। 

'गारंटीड रिटर्न' का दावा कानूनन प्रतिबंधितः 
एनएसई ने निवेशकों को साफ हिदायत दी है कि वे शेयर बाजार में किसी भी व्यक्ति या संस्था द्वारा दिए जा रहे अनुमानित, सुनिश्चित या गारंटीड रिटर्न (Assured/Guaranteed Returns) वाली किसी भी योजना या उत्पाद में निवेश न करें। कानून के तहत प्रतिभूति बाजार में रिटर्न की गारंटी देना पूरी तरह प्रतिबंधित है। 

एक्सचेंज के प्रमुख दिशा-निर्देश: 

गोपनीयता बनाए रखें: निवेशक अपनी यूजर आईडी, पासवर्ड या अन्य गोपनीय ट्रेडिंग क्रेडेंशियल्स किसी के साथ साझा न करें। 

पंजीकरण की जांच: गणेश पाटीदार, पवन और संस्था 'Tradex' नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के किसी भी पंजीकृत सदस्य या उनके अधिकृत व्यक्ति (Authorised Person) के रूप में पंजीकृत नहीं हैं। 

अधिकृत ब्रोकर व बैंक खातों की पुष्टि: किसी भी व्यक्ति या संस्था के साथ लेन-देन करने से पहले निवेशक एनएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध “Know/Locate your Stock Broker” सुविधा के जरिए ब्रोकर के पंजीकरण और घोषित 'क्लाइंट बैंक अकाउंट' की सत्यता अवश्य जांच लें। 

प्रतिबंधित योजनाओं में फंसे तो नहीं मिलेगा कानूनी संरक्षणः 

एक्सचेंज ने स्पष्ट किया है कि ऐसे प्रतिबंधित और अनधिकृत प्लेटफॉर्म्स या व्यक्तियों के साथ लेन-देन करना पूरी तरह निवेशकों के अपने जोखिम, लागत और परिणामों पर निर्भर है। एनएसई ऐसी किसी भी गतिविधि को न तो मंजूरी देता है और न ही उसका समर्थन करता है। यदि कोई निवेशक ऐसे दावों के फेर में आकर किसी विवाद या वित्तीय नुकसान में पड़ता है, तो उसे एक्सचेंज के स्तर पर मिलने वाले निम्नलिखित कानूनी सुरक्षा उपाय प्राप्त नहीं होंगे:- 

एक्सचेंज के अधिकार क्षेत्र में इन्वेस्टर प्रोटेक्शन का लाभ  एक्सचेंज का विवाद समाधान तंत्र 
एक्सचेंज द्वारा संचालित निवेशक शिकायत निवारण तंत्र

[@ बूझो तो जाने,ये चेहरा बच्ची का या बूढी का...]


[@ खुद को160बार कटवाया जहरीले सांपों से, क्यों!]


[@ नानी ने दिया नातिन को जन्म! जानिए,कैसे हुआ ये]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0