businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सिंपल के इलेक्ट्रिक स्कूटर में मिलेगी सिंगल चार्ज में 243 किमी रेंज और 70 लीटर स्टोरेज

Source : business.khaskhabar.com | Oct 17, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 simple electric scooter will offer a range of 243 km on a single charge and 70 liters of storage 853921
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 

आप रोजाना आने-जाने के लिए, चाहे ऑफिस हो या कॉलेज, ऐसी इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश में हैं तो बार-बार चार्जिंग की झंझट से बचाए तो 243 किमी रेंज देने वाला यह नया इलेक्ट्रिक स्कूटर आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। यह न सिर्प रोज के सफर को आसान बनाएगा बल्कि पेट्रोल के खर्च से भी छुटकारा दिलाएगा। आइए जानते हैं Simple Wave स्कूटर की पूरी डिटेल्स। 

मोटर और परफॉर्मेंसः 
Simple Wace इलेक्ट्रिक स्कूटर में परमानेंट मैग्नेट सिक्रोनस मोटर (PMSM) दी गई है जो 6.4kW की पीक पावर जनरेट करती है। इसमें चेन ड्राइव मिलती है और यह 0 से 40 की स्पीड सिर्फ 3.3 सेकंड में ही पकड़ सकती है। इसके अलग-अलग वेरिएंट और चार्जर सेटअप के हिसाब से बैटरी को 0 से 80% तक चार्ज होने में लगभग 1 घंटे 10 मिनट से 2 घंटे 15 मिनट में चार्ज हो जाती है। इसके अलावा, Simpel Wave स्कूटर में आगे टेलीस्कोपिक फोर्क और पीछे डुअल-शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं।

ब्रेकिंग टायर और स्टोरेजः 
ब्रेकिंग के लिए इसमें स्टैंडर्ड तौर पर कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) के साथ आगे डिस्क ब्रेक और पीछे ड्रम ब्रेक मिलते हैं। इसमें आगे और पीछे दोनों तरफ 90/90-12 साइज के ट्यूबलेस टायरों के साथ 12-इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। इसकी सीट की हाइट 775mm है और इसके साथ 920mm लंबी सीट मिलती है। इसमें अंडर-सीट टब, फ्रंट ग्लोव बॉक्स और पिलर क्यूब में बंटी कुल 70 लीटर की स्टोरेज दी गई है। बैटरी और मोटर के लिए IP67 रेटिंग मिलती है और साथ ही इस पर 3 साल या 30,000 किमी की स्टैंडर्ड वारंटी मिलती है जिसे 5 साल या 50,000 किमी तक बढ़ाया जा सकता है। 

फीचर्स और तकनीकः 
इसमें वेरिएंट के मुताबिक TFT या LCD कंसोल दिया गया है जिसमें डिजिटल स्पीडोमीटर, ऑडोमीटर और क्लॉक मिलते हैं। साथ ही, इसमें ब्लूटूथ, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, नेविगेशन, कॉल/SMS अलर्ट और म्यूजिक कंट्रोल्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, इसमें EcoX, Eco, Ride और Sport कुल चार राइडिंग मोड्स मिलते हैं जिसमें हर मोड के हिसाब से टॉप-स्पीड अलग होती है। 

सेफ्टी और सुविधाः 
सुरक्ष और सुविधा के लिए इसमें हिल-होल्ड, हाई ट्रिम्स पर ट्रैक्शन कंट्रोल, रिवर्स असिस्ट, USB चार्जिंग पोर्ट और बूट लाइट दी गई है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर Dolphin Grey, Twilight Black, Forest Green, Polar Blue, Pearl White और Coral Red कलर्स में उपलब्ध है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 6 वेरिएंट्स में आती है जिसकी IDC रेंज 110 से लेकर 243 किमी तक है।

[@ सुनील दत्त के कारण मिला बॉलीवुड को मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर]


[@ इन बातों का रखें ध्यान, भरे रहेंगे धन के भंडार]


[@ बिना मेकअप चूहे जैसी दिखती है यह अभिनेत्री]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0