चेन्नई। भारतीय बैंकिंग क्षेत्र की प्रमुख यूनियनों ने आठ जनवरी 2020 को केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा आयोजित आम हड़ताल में भाग लेने का फैसला किया है। यह जानकारी अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) के एक शीर्ष नेता ने दी। यहां जारी एक बयान में एआईबीईए के महासचिव सी. एच. वेंकटचलम ने कहा कि 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने आठ जनवरी को राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यह हड़ताल केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ की जाएगी, जिसमें नौकरियों की सुरक्षा, रोजगार सृजन और श्रम कानूनों में संशोधन बंद करने से संबंधित मांगें रखी जाएंगी।[@ यहां लगता है साढे तीन साल का सूर्यग्रहण!]
[@ ... तो ऎसा करने से भैंस देगी अधिक दूध]
[@ 35 साल की मैरी कॉम ने अब तक हासिल की ये उपलब्धियाँ....]