businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

बजाज ऑटो ने ‘डोमिनार-400’ की डिलिवरी शुरू की

Source : business.khaskhabar.com | Jan 11, 2017 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 bajaj auto start delivery of dominar 400 155203नई दिल्ली। मोटरसाइकिल कंपनी बजाज ऑटो ने 22 शहरों में स्थित डीलरों के माध्यम से ग्राहकों के लिए अपनी बहुप्रतीक्षित बाइक ‘डोमिनार-400’ की डिलिवरी मंगलवार से प्रारंभ कर दी। डोमिनार-400 को पिछले साल 15 दिसम्बर को बाजार में उतारा गया था।

बजाज ऑटो लिमिटेड के अध्यक्ष (मोटरसाइकल बिक्री) इरिक वाज ने कहा, ‘‘ऑनलाइन बुकिंग शुरू होने वाले 22 शहरों में डोमिनार-400 को मिली बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया से हम खुश हैं। दूसरे कस्बों और शहरों में भी इस बाइक के बारे में जिज्ञासा है और पूछताछ हो रही है। हम इन कस्बों और शहरों में स्थित डीलरों की बिक्री एवं सेवा क्षमताओं में वृद्धि करने में जुटे हुए हैं ताकि इन्हें डोमिनार के लिए एक-एक करके नियुक्त किया जा सके। नए केंद्रों में भी बुकिंग वेबसाइट के जरिए ही होगी और डिलिवरी पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगी।’’
(आईएएनएस)

[@ आपके हाथ में पैसा नहीं रूकता, तो इसे जरूर पढ़े]


[@ 11 पीपल के पत्ते दूर कर सकते हैं पैसों की तंगी]


[@ पत्नी को नींद न आए,नींद पूरी न हो तो समझो]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0