businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

बजाज ऑटो की बिक्री अक्टूबर में 14 फीसदी घटी

Source : business.khaskhabar.com | Nov 02, 2019 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 bajaj auto motorcycle sales down 14 percent in october 411729नई दिल्ली। घरेलू ऑटो सेक्टर में आई मंदी त्योहारी सीजन के दौरान भी नहीं सुधर पाई है। देश की अग्रणी दोपहिया वाहन निर्माता बजाज ऑटो ने इस साल अक्टूबर के महीने में मोटरसाइकिलों की बिक्री में 14 फीसदी की गिरावट दर्ज की है। पुणे स्थित बजाज कंपनी ने इस वर्ष अक्टूबर महीने के दौरान घरेलू बाजार में कुल 2,42,516 यूनिट बेचे। जबकि पिछले साल इसी महीने में वाहनों की बिक्री संख्या 2,81,582 थी। इस अवधि के दौरान हालांकि विभिन्न देशों को भेज दी गई कुल 1,56,397 इकाइयों के साथ निर्यात में तीन फीसदी की मामूली वृद्धि देखी गई है।

मांग में कमी के बीच अक्टूबर 2019 के दौरान कंपनी की मोटरसाइकिलों की कुल बिक्री नकारात्मक रही।

वाणिज्यिक वाहनों की बात करें तो घरेलू बिक्री और निर्यात को मिलाकर कुल बिक्री 13 फीसदी गिरावट के साथ 64,295 वाहनों की रही।

औद्योगिकी विशेषज्ञों को उम्मीद है कि बढ़ते डिस्काउंट, बेहतर ग्रामीण माहौल, कम ब्याज दरों, ज्यादा सरकारी खर्च और स्क्रैप पॉलिसी की संभावित शुरुआत जैसे कारकों के मिलने पर ऑटो सेक्टर में धीरे-धीरे सुधार हो सकता है। (आईएएनएस)

[@ लियोनार्डो ने ऐसे भगाया तनाव]


[@ यहां सिर्फ एक बच्ची के लिए रोज आती है ट्रेन ]


[@ क्या होता है पितृदोष व मातृदोष]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0