businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

ऑटो उद्योग के उत्पादन में और कटौती की संभावना

Source : business.khaskhabar.com | Aug 05, 2019 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 auto industry may further cut production 397343नई दिल्ली। ऑटो सेक्टर की कंपनियों के मुनाफे पर असर पडऩे और उपभोग मांग में सुस्ती रहने के साथ-साथ बीएस-6 मानकों के अनुपालन को लेकर ऑटो उद्योग का उत्पादन और घटने की संभावना बनी हुई है, जिसके फलस्वरूप इस क्षेत्र में काम करने वालों पर बेरोजगार होने का खतरा बना हुआ है।

उद्योग से जुड़े लोगों ने बताया कि वस्तु एवं सेवा कर अधिक होने और कृषि क्षेत्र के संकटग्रस्त होने के साथ-साथ वेतन व मजदूरी में वृद्धि नहीं होने व तरलता का संकट रहने के कारण उद्योग में मांग में सुस्ती बनी हुई है, जिससे हर महीने बिक्री कम होती जा रही है।

उधर, डीलरों के पास इन्वेंटरी बढ़ती जा रही है। इसके अलावा बीएस-4 मानक के बिना बिक्री के वाहनों के स्टॉक का प्रबंधन एक बड़ी समस्या बन गई है।

ग्रांट थॉर्नटन इंडिया के पार्टनर श्रीधर वी. ने कहा कि यात्री वाहनों की बिक्री घटने से आगे उत्पादन में और कटौती हो सकती है।

वी. श्रीधर ने आईएएनएस से कहा, ‘‘ओईएम (ओरिजनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर) संचालन स्तर पर लागत को कम करने के रास्ते तलाश रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कठिन दौर से उबरने के लिए वे उत्पादन में कटौती का सहारा ले रहे हैं।’’

ऑटो उद्योग की बिक्री में गिरावट काफी मायने रखती है, क्योंकि देश के विनिर्माण क्षेत्र के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में इसका योगदान तकरीबन आधा है और जीएसटी से प्राप्त राजस्व में इसका योगदान 11 फीसदी है।

इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च (फिच ग्रुप) की सीनियर एनालिस्ट रिचा बुलानी ने आईएएनएस को बताया, ‘‘उपभोक्ता मांग में लंबे समय से नरमी रहने और डीलरों के पास इन्वेंटरी बढऩे से ओईएम के लिए उत्पादन में कटौती करना आवश्यक हो गया है।’’
(आईएएनएस)

[@ ... तो ऎसा करने से भैंस देगी अधिक दूध]


[@ नेमार ने कहा, 17 मई को मेरा आखिरी मेडिकल टेस्ट है और...]


[@ जानिए क्यों ये आदमी 25 सालों से खा रहा है मिट्टी]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0