businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

AUDI ने देश में अपनी सबसे दमदार कार लांच की

Source : business.khaskhabar.com | May 20, 2016 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 audi launched most powerful car in india 38074बेंगलुरू। जर्मनी की वाहन निर्माता कंपनी ऑडी ने गुरुवार को देश में अपनी सबसे दमदार कार ‘ऑडी आर8 वी10 प्लस’ लांच की।ऑडी इंडिया के प्रमुख जो किंग ने कहा, ‘‘ऑडी आर8 वी10 प्लस को पहले से अधिक चुस्त और दमदार बनाया गया है। इसमें ऑडी को पिछले कई साल में कार रेसिंग में मिली सफलता से मिली जानकारी का उपयोग किया गया है।’’

कंपनी ने कार लांच करने के अवसर पर खास तौर से अपने ब्रांड एंबेसडर और स्टार क्रिकेटर विराट कोहली को किंग के साथ तमिलनाडु में तंजिया एरोस्पेस एंड एविएशन लिमिटेड की हवाईपट्टी पर इस कार की सवारी करने का मौका दिया।

ऑडी कार के प्रति अपनी दिवानगी के बारे में बताते हुए कोहली ने कहा, ‘‘ऑडी हमेशा मेरी पसंदीदा कार रही है। मैं हमेश ऑडी का प्रशंसक रहा हूं। मेरे पास पहले एक ए4 था, एक आर8 भी था। अभी मेरे पास क्यू7 भी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘खासकर इस कार (इससे पिछली पीढ़ी वाली ऑडी आर8) जो मेरे पास पहले थी, में सीट पर बैठने का एक अलग ही सुकून था।’’

नई कार की कर्नाटक में एक्स-शोरूम कीमत 2,60,21,000 रुपये से शुरू होती है। यह कार शून्य से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सिर्फ 3.2 सैकेंड में पकड़ लेती है।(आईएएनएस)


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0