businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

अशोक लेलैंड की बिक्री घटी

Source : business.khaskhabar.com | Sep 01, 2016 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 ashok leyland sale decline 77253चेन्नई । वाणिज्यिक वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी-अशोक लेलैंड ने पिछले महीने कुल 10,897 वाहन बेचे जोकि अगस्त 2015 के मुकाबले 6 फीसदी कम है।

कंपनी ने यहां एक बयान जारी कर बताया कि अगस्त में कंपनी ने कुल 10,897  वाहन बेचे, जबकि पिछले साल की समान अवधि में कंपनी के कुल 11,544 वाहनों की बिक्री हुई थी।

इस दौरान कंपनी के वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में 2 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई। कंपनी ने समीक्षाधीन अवधि में कुल 2,696 वाणिज्यिक वाहन बेचे, जबकि भारी वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में 8 फीसदी की कमी आई और 8,201 वाहनों की बिक्री हुई।
(आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0