businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

एयरटेल का मुनाफा 4.9 फीसदी घटा

Source : business.khaskhabar.com | Oct 26, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 airtel net profit declined 49 percent 111514नई दिल्ली। प्रमुख दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल को चालू वित्तवर्ष की तीसरी तिमाही में 1,461 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 1,536 करोड़ रुपये से 4.9 फीसदी कम है।

शेयर बाजारों के नियामक की दी गई जानकारी में कंपनी ने कहा कि उसका परिचालन मुनाफा 3.4 फीसदी बढक़र 24,672 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्तवर्ष 2015-16 की दूसरी तिमाही में 23,852 करोड़ रुपये थी।

वित्तवर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में कंपनी की आय में 3.5 फीसदी गिरावट दर्ज की गई और यह 25,573 करोड़ रुपये रही।

कंपनी ने बयान जारी कर कहा, ‘‘सालाना आधार पर भारतीय कारोबार के राजस्व में 10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जबकि अफ्रीका के कारोबार में 4.7 फीसदी की वृद्धि हुई है।’’ (आईएएनएस)


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0