businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

एयरटेल पूरे पंजाब में प्लैटिनम 3जी सेवा लांच करेगी

Source : business.khaskhabar.com | Apr 15, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 airtel launches platinum 3g services across punjab 29183चण्डीगढ़। दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने गुरूवार को पूरे पंजाब में अपनी प्लैटिनम ३जी सेवा लांच करने की घोषणा की। यह सेवा चण्डीगढ़, मोहाली, पंचकूला, जिराकपुर, खरर, पटियाला, लुधियाना, मोगा, अमृतसर, बठिंडा, जालंधर, फगवारा, कपूरथला, होशियारपुर और डेराबासी में लांच की जाएगी।

कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, "९०० मेगाहट्र्ज बैंड पर उपलब्ध होने वाली प्लैटिनम ३जी सेवा बेहतर इंडोर कवरेज, तेज डाटा रफ्तार और अधिक स्पष्ट ध्वनि के कारण ग्राहकों को विश्वस्तरीय मोबाइल सेवा का अनुभव देगा।"

प्रवक्ता ने कहा कि पूरे पंजाब में एयरटेल के प्लैटिनम ३जी और ४जी एलटीई सेवाओं के कारण ग्राहकों को सबसे ब़डा तेज रफ्तार वाला मोबाइल डाटा नेटवर्क कवरेज मिलेगा। एयरटेल अभी पंजाब के ५० से अधिक शहरों में ४जी सेवा भी दे रही है।
(ढ्ढ्रहृस्)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0