businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

हुंडई मोटर्स इंडिया बढाएगी वाहनों के दाम

Source : business.khaskhabar.com | Dec 13, 2016 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 after tata motors hyundei motors to hike car prices 139436नई दिल्ली। प्रमुख वाहन निर्माता हुंडई मोटर्स इंडिया (एचएमआईएल) ने मंगलवार को अपने सभी वाहनों के मूल्य में 1,00,000 रूपये तक की बढोतरी की घोषणा की। यह बढोतरी अगले साल जनवरी से लागू होगी।

एमएमआईएल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (बिRी एवं विपणन) राकेश श्रीवास्तव ने एक बयान में कहा, साल के अंत में बाजार की चुनौतीपूर्ण स्थितियों में हम बढ़ी हुई लागत, विनिमय दरों और बढते विपणन व्यय जैसे कारकों के कारण मूल्य वृद्धि पर विचार करने को विवश हैं। उन्होंने कहा,यह प्रस्तावित मूल्य वृद्धि ईयोन से सेल संता एफई तक के सभी मॉडलों में 1,00,000 रूपये तक होगी जो अगले साल जनवरी से लागू होगा।

टाटा मोटर्स ने भी दाम बढाए...

सोमवार को टाटा मोटर्स ने भी अपनी यात्री वाहनों की कीमत में 5,000 रूपये से लेकर 25,000 रूपये तक की बढोतरी की घोषणा की थी। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0