businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल का पहली तिमाही में घाटा बढ़ा, 249 करोड़ रुपए का हुआ नुकसान

Source : business.khaskhabar.com | Aug 09, 2026 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 aditya birla fashion and retail q1 loss widens to ₹249 crore 835185नई दिल्ली । फैशन और लाइफस्टाइल क्षेत्र की प्रमुख कंपनी आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड (एबीएफआरएल) को वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में घाटे का सामना करना पड़ा। कंपनी का समेकित शुद्ध घाटा (कंसो. नेट लॉस) सालाना आधार पर 6.4 प्रतिशत बढ़कर 248.73 करोड़ रुपए हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 233.73 करोड़ रुपए था। 
स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, कंपनी का कर-पूर्व घाटा भी बढ़कर 320.26 करोड़ रुपए पहुंच गया, जो एक वर्ष पहले इसी अवधि में 259.50 करोड़ रुपए था।
हालांकि, कंपनी की बिक्री में वृद्धि दर्ज की गई। जून तिमाही में परिचालन से प्राप्त राजस्व (रेवेन्यू) 10.6 प्रतिशत बढ़कर 2,025.56 करोड़ रुपए हो गया, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में 1,831.46 करोड़ रुपए था।
इसके बावजूद कंपनी की कुल आय की तुलना में खर्चों में अधिक वृद्धि हुई। तिमाही के दौरान कुल खर्च बढ़कर 2,395.45 करोड़ रुपए हो गया, जबकि एक साल पहले यह 2,148.75 करोड़ रुपए था। खर्चों की तेज बढ़ोतरी के कारण कंपनी का घाटा और बढ़ गया।
अन्य आय को शामिल करने के बाद कंपनी की कुल आय 2,081.58 करोड़ रुपए रही, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 1,895 करोड़ रुपए थी।
कंपनी के मालिकाना हिस्सेदारों के खाते में दर्ज शुद्ध घाटा 215.24 करोड़ रुपए रहा।
कंपनी के प्रदर्शन पर सबसे अधिक दबाव उसके एथनिक वियर और अन्य व्यवसायों से जुड़े सेगमेंट में देखने को मिला। इस सेगमेंट का घाटा बढ़कर 188.54 करोड़ रुपए हो गया, जो एक साल पहले 178.82 करोड़ रुपए था। हालांकि इस सेगमेंट का रेवेन्यू बढ़कर 830.79 करोड़ रुपए हो गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 754.57 करोड़ रुपए था।
दूसरी ओर, पैंटालून्स कारोबार ने मामूली लाभ दर्ज किया। इस सेगमेंट का मुनाफा 3.48 करोड़ रुपए रहा, जबकि पिछले वर्ष यह 3.67 करोड़ रुपए था। पैंटालून्स का राजस्व बढ़कर 1,204.39 करोड़ रुपए हो गया, जो एक साल पहले 1,094.13 करोड़ रुपए था।
जून तिमाही में अंतर-सेगमेंट समायोजन से पहले कंपनी का कुल सेगमेंट राजस्व 2,035.18 करोड़ रुपए रहा, जबकि पिछले वर्ष यह 1,848.70 करोड़ रुपए था।
शेयर बाजार में कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन अपेक्षाकृत स्थिर रहा। शुक्रवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल का शेयर लगभग सपाट बंद हुआ और 63.41 रुपए पर कारोबार समाप्त किया। बीते 52 सप्ताह में कंपनी के शेयर ने 94.95 रुपए का उच्चतम स्तर और 53.51 रुपए का न्यूनतम स्तर छुआ है।
--आईएएनएस 

[@ कछुआ से लाए घर में ढेर सारी सुख और समृद्धि]


[@ संबंध बनाते बुजुर्ग की मौत,सर्जरी से किया अलग ]


[@ शिमला मिर्च के सेहतभरे लाभ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0