businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

अदाणी टोटल गैस की आय जून तिमाही में 27 प्रतिशत बढ़ी, मुनाफा 133 करोड़ रुपए रहा

Source : business.khaskhabar.com | July 22, 2026 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 adani total gas revenue grew 27 percent in the june quarter with a profit of ₹133 crore 830569अहमदाबाद । अदाणी टोटल गैस लिमिटेड (एटीजीएल) ने मंगलवार को वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए। इस दौरान कंपनी की स्टैंडअलोन आय सालाना आधार पर 27 प्रतिशत बढ़कर 1,910 करोड़ रुपए हो गई है। वहीं, कंपनी का कर के बाद मुनाफा 133 करोड़ रुपए रहा है।  
मजबूत मुनाफे के साथ कंपनी ने वित्त वर्ष 27 की जून तिमाही में 281 करोड़ रुपए का ईबीआईटीडीए दर्ज किया है।
कंपनी ने कहा कि चालू तिमाही के दौरान उसका परिचालन प्रदर्शन मजबूत रहा। स्टैंडअलोन आधार पर सीएनजी और पीएनजी की संयुक्त बिक्री मात्रा सालाना आधार पर 13 प्रतिशत बढ़कर 303 मिलियन मीट्रिक स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (एमएमएससीएम) रही।
वित्तीय प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए एटीजीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) संजय पंडिता ने कहा कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में एक बार फिर मजबूत प्रदर्शन किया। परिचालन की मजबूती और स्वच्छ ईंधन के प्रति उपभोक्ताओं की बढ़ती पसंद के चलते बिक्री मात्रा में सालाना आधार पर 13 प्रतिशत और आय में 27 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
उन्होंने कहा, "तिमाही के दौरान कारोबारी माहौल चुनौतीपूर्ण बना रहा। प्राकृतिक गैस की ऊंची कीमतें, ब्रेंट क्रूड के बढ़े हुए दाम, मुद्रा विनिमय दरों में उतार-चढ़ाव और भू-राजनीतिक घटनाक्रमों ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर नकारात्मक असर डाला।"
पंडिता ने कहा, "इन परिस्थितियों ने सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) उद्योग की गैस सोर्सिंग रणनीति पर दबाव बनाया। इसके बावजूद हमारा ध्यान गैस आपूर्ति की निरंतरता बनाए रखने, परिचालन दक्षता बढ़ाने, सीएनजी और पीएनजी उपभोक्ताओं को अनावश्यक जोखिमों से बचाने तथा ग्राहकों और हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करने पर केंद्रित रहा।"
तिमाही के दौरान एटीजीएल ने अपने वितरण नेटवर्क का विस्तार जारी रखते हुए पांच नए सीएनजी स्टेशन जोड़े, जिससे कुल स्टेशनों की संख्या बढ़कर 707 हो गई।
कंपनी ने 38,243 नए पीएनजी घरेलू कनेक्शन भी जोड़े, जिससे कुल घरेलू कनेक्शनों की संख्या बढ़कर 11.41 लाख हो गई।
औद्योगिक और वाणिज्यिक ग्राहकों की संख्या 448 बढ़कर 10,422 हो गई, जबकि स्टील पाइपलाइन नेटवर्क की कुल लंबाई बढ़कर लगभग 15,987 इंच-किलोमीटर पहुंच गई।
अपने संयुक्त उपक्रम इंडियनऑयल-अदाणी गैस प्राइवेट लिमिटेड (आईओएजीपीएल) को शामिल करने पर कंपनी की देशव्यापी मौजूदगी में भी लगातार विस्तार हुआ।
संयुक्त आधार पर सीएनजी और पीएनजी की बिक्री मात्रा सालाना आधार पर 13 प्रतिशत बढ़कर 496 एमएमएससीएम रही। छह नए सीएनजी स्टेशन जुड़ने के बाद कुल नेटवर्क बढ़कर 1,167 सीएनजी स्टेशनों तक पहुंच गया।
कंपनी के संयुक्त नेटवर्क में पीएनजी घरेलू कनेक्शनों की संख्या 13.75 लाख के पार पहुंच गई, जिससे प्रतिदिन 60 लाख से अधिक लोगों को गैस आपूर्ति की जा रही है।
औद्योगिक और वाणिज्यिक ग्राहकों की संख्या 788 नए उपभोक्ताओं के जुड़ने से बढ़कर 12,326 हो गई, जबकि स्टील पाइपलाइन नेटवर्क की कुल लंबाई बढ़कर 28,675 इंच-किलोमीटर तक पहुंच गई।
 

[@ सुनील दत्त के कारण मिला बॉलीवुड को मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर]


[@ क्या आप जानते है खांसी का इलाज है चॉकलेट!]


[@ मंदिर में ना करें ये गलतियां, वरना...]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0