businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में अब तक का सबसे अधिक 4,122 करोड़ रुपए का एबिटडा किया दर्ज

Source : business.khaskhabar.com | July 23, 2026 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 adani green energy reports highest ever ebitda of ₹4122 crore in the first quarter of fy27 830874अहमदाबाद । अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) ने बुधवार को कहा कि वित्त वर्ष 27 की जून तिमाही में उसकी ऑपरेशनल रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता में सालाना आधार पर 27 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। इससे कंपनी का एबिटडा अब तक के सबसे उच्चतम तिमाही स्तर 4,122 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है।  
स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में अदाणी ग्रीन एनर्जी ने कहा कि कंपनी की ऑपरेशनल रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता बढ़कर 20,142 मेगावाट हो गई है, जो कि सालाना आधार पर क्षमता में 27 प्रतिशत की वृद्धि को दिखाता है।
एजीईएल ने बताया कि वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में बिजली आपूर्ति से आय सालाना आधार पर 29 प्रतिशत बढ़कर 4,280 करोड़ रुपए हो गई है, जो कि पिछले वर्ष की समान तिमाही में 3,094 करोड़ रुपए थी।
वहीं, बिजली आपूर्ति से एबिटडा सालाना आधार पर 33 प्रतिशत बढ़कर अब तक का सबसे अधिक 4,122 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि पिछले वर्ष की समान तिमाही में 2,944 करोड़ रुपए था। वहीं, एबिटडा मार्जिन 94 प्रतिशत रहा है, जो कंपनी की मुनाफा कमाने की मजबूती को दर्शाता है।
वित्त वर्ष 27 की जून तिमाही में कंपनी का कैश प्रॉफिट सालाना आधार पर 28 प्रतिशत बढ़कर 2,225 करोड़ रुपए हो गया है।
कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में खावड़ा में 1,972 मेगावाट की बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (बीईएसएस) क्षमता स्थापित की, जिससे वहां की कुल स्थापित क्षमता बढ़कर 3,551 मेगावाट हो गई। यह दुनिया में एक ही स्थान पर स्थापित सबसे बड़ी बीईएसएस परियोजनाओं में से एक है।
एजीईएल ने बताया कि वह वित्त वर्ष 2026-27 तक 10,000 मेगावाट से अधिक अतिरिक्त बीईएसएस क्षमता जोड़ने की दिशा में आगे बढ़ रही है, ताकि 2030 तक 50,000 मेगावाट के दीर्घकालिक क्षमता के अपने लक्ष्य के और करीब पहुंच सके।
एजीईएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) आशीष खन्ना ने कहा, "हमने वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत मजबूत गति के साथ की है। अनुशासित क्रियान्वयन की बदौलत हमने 20 गीगावॉट परिचालन क्षमता का महत्वपूर्ण आंकड़ा पार किया है, साथ ही बाजार में मांग का माहौल भी मजबूत हुआ है। तिमाही के दौरान भारत में बिजली की मांग में फिर से तेजी आने के साथ, हमारे बढ़ते नवीकरणीय ऊर्जा पोर्टफोलियो ने देश की स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती जरूरतों को विश्वसनीय रूप से पूरा करने में हमारी मदद की, जबकि हमने परिचालन प्रदर्शन के मामले में उद्योग में अग्रणी स्थिति भी बनाए रखी।"
--आईएएनएस
 

[@ ब्वॉयफ्रेंड ने दिया धोखा: घर बेचा, नौकरी छोड फिर...]


[@ दही से पाएं नर्म मुलायम त्वचा]


[@ संबंध बनाते बुजुर्ग की मौत,सर्जरी से किया अलग ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0