businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने 31.5 लाख ग्राहकों को मानसून के संभावित व्यवधानों से बचाने के लिए कसी कमर, आपदा प्रबंधन व्यवस्था को किया मजबूत

Source : business.khaskhabar.com | Jun 25, 2026 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 adani electricity tightens its belt to protect its 315 million customers from potential monsoon disruptions strengthens disaster management system 823965मुंबई । अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने मानसून सीजन के दौरान संभावित बिजली व्यवधानों से अपने 31.5 लाख ग्राहकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आपदा प्रबंधन तैयारियों को और मजबूत कर दिया है। यह जानकारी कंपनी ने बुधवार को साझा की। 
मानसून के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने अपना सेंट्रल डिजास्टर कंट्रोल सेंटर (सीडीसीसी) सक्रिय कर दिया है। मुंबई की प्रमुख बिजली वितरण कंपनी के अनुसार, यह केंद्र पूरे मानसून सीजन के दौरान 24 घंटे काम करेगा और सभी राहत एवं प्रतिक्रिया गतिविधियों का संचालन करेगा।
अदाणी इलेक्ट्रिसिटी के एक प्रवक्ता ने कहा, "हमारी टीम मानसून से जुड़ी चुनौतियों का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है। क्विक रिस्पॉन्स टीमों और सेंट्रल डिजास्टर मैनेजमेंट टीम के सहयोग से हम उपभोक्ताओं की सुरक्षा और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
कंपनी ने अपने वितरण नेटवर्क में रणनीतिक रूप से सात क्विक रिस्पॉन्स टीमों (क्यूआरटी) को तैनात किया है। इन टीमों को मानसून के दौरान उत्पन्न होने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए विशेष प्रतिक्रिया, रिकवरी और बहाली योजनाओं से लैस किया गया है।
बढ़ते जलस्तर की निगरानी के लिए कंपनी ने महत्वपूर्ण स्थानों पर 98 उन्नत जलस्तर सेंसर लगाए हैं, जिन्हें एडवांस्ड डिस्ट्रीब्यूशन मैनेजमेंट सिस्टम से जोड़ा गया है।
इस व्यवस्था से बाढ़ या जलभराव से संबंधित बिजली समस्याओं की पहले से पहचान करने और समय पर कार्रवाई करने में मदद मिलेगी।
सेंट्रल डिजास्टर कंट्रोल सेंटर अत्याधुनिक सैटेलाइट और वायरलेस तकनीकों का उपयोग करेगा। इसमें वॉकी-टॉकी और रिमोट डिवाइस जैसी सुविधाएं शामिल हैं, जिससे विभिन्न विभागों और बाहरी एजेंसियों के बीच लगातार संपर्क बना रहेगा।
कंपनी का कहना है कि इससे बिजली आपूर्ति में बाधा आने की स्थिति में तेजी से समाधान संभव होगा और घटनाओं का बेहतर प्रबंधन किया जा सकेगा।
बारिश शुरू होने से पहले अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने व्यापक प्री-मानसून निरीक्षण और रखरखाव कार्य पूरे किए हैं।
निचले इलाकों में स्थित बिजली उपकरणों को जलभराव से बचाने के लिए ऊंचाई पर स्थापित किया गया है। इसके अलावा आवश्यक सामग्री, आपातकालीन वाहन और डीजल जनरेटर जैसी सुविधाओं को रणनीतिक स्थानों पर तैनात किया गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।
अदाणी इलेक्ट्रिसिटी अपने सेवा क्षेत्र में लगातार सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम भी चला रही है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को मानसून के दौरान बिजली सुरक्षा से जुड़े जरूरी उपायों की जानकारी दी जा रही है।
कंपनी ने बताया कि उपभोक्ता किसी भी सहायता के लिए चौबीसों घंटे टोल-फ्री हेल्पलाइन 19122 पर संपर्क कर सकते हैं।
इसके अलावा, व्हाट्सएप नंबर 9594519122 पर भी सहायता प्राप्त की जा सकती है।
आपात स्थिति की सूचना देने के लिए उपभोक्ता 022-50549111 या 022-50547225 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
कंपनी ने कहा कि उपभोक्ता उसकी वेबसाइट, मोबाइल ऐप और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी रियल-टाइम अपडेट और सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
--आईएएनएस 

[@ ... तो ऎसा करने से भैंस देगी अधिक दूध]


[@ शबाना आजमी को शुरुआती दिनों में इस एक्टर से मिली थी फटकार]


[@ इस बकरी का स्टंट देख दंग रह जाएंगे आप ]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0