businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

यामाहा की नई इलेक्ट्रिक कार जल्द होगी लॉन्च

Source : business.khaskhabar.com | Mar 03, 2015 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 Yamaha to enter four wheeler segment, to launch Motiv City carदुपहिया वाहन क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के बाद यामाहा मोटर्स अब कार मार्केट में पहली और नई कार "मोटिव सिटी" नाम से लेकर आई है। यामाहा मोटिव सिटी एक इलेक्ट्रिक कार है जो बैटरी से पावर प्राप्त करती है। इसमें 33एचपी की मोटर लगी है जो 161 किलोमीटर तक चलती है। हालांकि इसका पेट्रोल इंजन वाला मॉडल भी उतारा जाएगा जिसमें 1000 सीसी इंजन लगा होगा। एक छोटी साइज की 4 सीटर कार है जिसे इसी साल लॉन्च किया जा सकता है। यामाहा मोटिव सिटी एक आकर्षक बॉडी डिजायन वाली कार है। इसे पॉपुलर सुपरकार एमसीलॉरेन एफ1 90एस कार को डिजायन करने वाले ब्रिटिश डिजायनर गोर्डन मूर्रे ने डिजायन किया है। खबर है कि यामाहा मोटिव सिटी कार इसी साल लॉन्च किया जा रहा है। इसे सबसे पहले यूरोप और अमरीका बिक्री के लिए जा रहा है। इसके बाद इसे दुनिया के अन्य देशों में उतारा जाएगा।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0