businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

यामाहा का नया फैसिनो स्कूटर, कीमत 52,500 रूपए

Source : business.khaskhabar.com | May 12, 2015 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 Yamaha new Fasino scooter, priced at Rs 52,500नई दिल्ली। यामाहा इंडिया ने भारतीय बाजार में एक नया स्कूटर लॉन्च किया है। फैसिनो नाम के इस स्कूटर की कीमत कंपनी ने 52,500 रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तय की है। कंपनी का कहना है कि इस स्कूटर की डिजाइन मॉडर्न और रेट्रो का अच्छा कॉम्बिनेशन है। कंपनी का कहना है कि यह नया स्कूटर इंडियन यूथ को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है। नए स्कूटर में एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक 113सीसी इंजन लगा हुआ है, जिससे 7 बीएचपी की ताकत और 8.1 एनएम का टॉर्क मिलता है।

कंपनी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाला स्कूटर है, और ऎसा इसके हल्के वजन (103 किलोग्राम) और यामाहा की "ब्लू कोर" टेक्नॉलजी के कारण है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर 66 किमी/लीटर का माइलेज देता है। इस मौके पर कंपनी यामाहा मोटर इंडिया सेल्स प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर मसाकी असानो ने कहा, "एक जवां ब्रैंड होने के नाते हम चाहते थे कि युवाओं को शानदार लगने वाला प्रॉडक्ट दें, और हम इसमें निश्चित रूप से कामयाब रहे।"

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0