businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

फॉक्सवैगन लॉन्च करेगी पांच नए मॉडल

Source : business.khaskhabar.com | Jun 24, 2015 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 Volkswagen soon will launch 5 new models, Must Readनई दिल्ली। लग्जरी कारें बनाने वाली जर्मन कंपनी फॉक्सवैगन भारतीय बाजार में अपनी पैठ मजबूत करने के लिए अगले दो साल में बीटल एवं लोकप्रिय एसयूवी तिगुआन सहित पांच नए मॉडल पेश करेगी।

कंपनी ने नए वाहन पेश करने का कार्यक्रम, मध्यम आकार की सेडान कार वेंटो के नए संस्करण पेश करने के साथ शुरू किया है। वेंटों के नए संस्करण की दिल्ली शोरूम में कीमत 7.85 लाख रूपए से 11.87 लाख रूपए के बीच है फॉक्सवैगन पैसेंजर कार्स के निदेशक माइकल मेयर ने बताया, "भारत फॉक्सवैगन के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है। अगले 24 महीने में हमारी योजना पांच उत्पाद पेश करने की है।

उन्होंने कहा कि कंपनी की योजना इन पेशकशों के जरिए नए खंड में उतरने की है। मेयर ने कहा, "हम अगले साल 4 मीटर से कम की एक कांपैक्ट सेडान पेश करेंगे। हमारी योजना बीटल को भी भारत लाने की है। इसके अलावा, कंपनी ने पसात सेडान की आठवीं पीढी एवं नया एसयूवी तिगुआन भी पेश करने की योजना बनाई है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0