businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

वाहनों की बिक्री बढ़ी, आर्थिक तेजी के संकेत

Source : business.khaskhabar.com | Jun 02, 2015 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 Vehicle sales increased signs of economic boomनई दिल्ली/चेन्नई। वाहन कंपनियों की मई महीने की बिक्री अच्छी रही और इससे यह संकेत मिला कि अर्थव्यवस्था में तेजी की वापसी शुरू हो गई है। देश की सबसे ब़डी कार निर्माता कंपनी मारूति सुजुकी की बिक्री मई में 13.8 फीसदी बढ़ी। कंपनी ने मई 2015 में 1,14,825 कार बेची। यह संख्या एक साल पहले समान अवधि में 1,00,925 थी। कंपनी की घरेलू बिक्री 13 फीसदी बढ़ी।

कंपनी ने भारतीय बाजार में इस दौरान 1,02,359 कारें बेची। यह संख्या एक साल पहले समान अवधि में 90,560 थी। कंपनी का निर्यात 20.3 फीसदी बढ़कर 12,466 वाहनों का रहा, जबकि एक साल पहले के समान महीने में निर्यात 10,365 वाहनों का हुआ था। ह्युंडई मोटर इंडिया (एचएमआईएल) की बिक्री 1.5 फीसदी बढ़ी। कंपनी ने मई 2015 में 52,515 कारें बेची। यह संख्या एक साल पहले समान अवधि में 51,718 थी। कंपनी ने कहा कि मई महीने में उसकी घरेलू बिक्री 3.4 फीसदी बढ़ी।

कंपनी ने भारतीय बाजार में इस दौरान 37,450 कारें बेची। यह संख्या एक साल पहले समान अवधि में 36,205 थी। हालांकि कंपनी का निर्यात आलोच्य महीने में 2.9 फीसदी घटकर 15,065 वाहनों का रहा, जबकि एक साल पहले के समान महीने में निर्यात 15,513 वाहनों का हुआ था। टाटा मोटर्स की बिक्री पांच फीसदी बढ़ी। कंपनी ने मई 2015 में 39,496 वाहन बेचे। यह संख्या एक साल पहले समान अवधि में 37,538 थी। महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री तीन फीसदी घट गई। कंपनी ने मई 2015 में 36,706 वाहन बेचे। यह संख्या एक साल पहले समान अवधि में 37,869 थी।

कंपनी के वाहन खंड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रवीण शाह ने कहा, ""वाहन उद्योग में तेजी की वापसी के संकेत दिख रहे हैं और यदि ब्याज दर में कटौती जैसे फैसले किए जाएं तो विकास में तेजी आ सकती है।"" महंगी श्रेणी की कार निर्माता कंपनी होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) की बिक्री एक फीसदी बढ़ी। कंपनी ने मई 2015 में 13,431 कारें बेची। यह संख्या एक साल पहले समान अवधि में 13,362 थी। दोपहिया और तिपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर कंपनी की बिक्री छह फीसदी बढ़ी। कंपनी ने मई 2015 में 2,20,079 वाहन बेचे। यह संख्या एक साल पहले समान अवधि में 2,06,813 थी।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0