businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

वीवो ने लॉन्च किया एक्स 6 स्मार्टफोन

Source : business.khaskhabar.com | Dec 01, 2015 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 VIVO launched new smartphone x6नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता चीनी कंपनी वीवो ने एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। वीवो ने अपने इस नए स्मार्टफोन को वीवो एक्स 6 के नाम से लॉन्च किया है। वीवो ने एक्स 6 में 5.2 इंच इंच की एचडी डिस्प्ले स्क्रीन दी है। यह फोन कंपनी के ऑपरेटिंग सिस्टम फनटच पर काम करता है। साथ ही आउट ऑफ द बॉक्स इसमें एंड्रॉयड का 5.1 ऑपरेटिंग सिस्टम भी दिया गया है।

यह एक ड्युल सिम सपोर्ट फोन है। वीवो ने इसमें मीडिया टेक प्रोसेसर एमटी 6752 दिया है। कैमरे की बात करें तो वीवो ने एक्स 6 में 13 मैगापिक्सल का रियर कैमरा और फ्रंट में 8 मैगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया है। इस फोन की इंटरनल मैमोरी 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 128 जीबी तक बढाया जा सकता है।

कंपनी ने इस फोन को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। इस फोन की कीमत लगभग 27000 रूपए है। भारत में फिलहाल इस फोन की उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0