businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

टोयोटा ने 16.7 लाख कारें वापस मंगाई

Source : business.khaskhabar.com | Oct 15, 2014 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 Toyota recalls 1.67 million Toyota, Lexus carsटोक्यो। जापान की प्रमुख कार निर्माता कंपनी टोयोटा ने ब्रेक मास्टर सिलिंडर में खराबी सहित तीन अलग-अलग तकनीकी खामियों के कारण 16.7 लाख कारें मरम्मत के लिए वापस मंगाई है। कंपनी ने कहा कि इसमें 10.5 लाख कारें जापान में तथा शेष 6.15 लाख कारें दूसरे देशों से वापस मंगाई गई है। उसने कहा कि अब तक इन खामियों के कारण किसी के हताहत होने की कोई जानकारी उसे नहीं मिली है।

टोयोटा ने बताया कि वापस मंगाई गई कारों में 8.02 लाख क्राउन मेजेस्टा, क्राउन, नोआ और वाक्सी मॉडल की हैं जिनका निर्माण जून 2007 से जून 2012 के बीच हुआ था। इनमें ब्रेक मास्टर सिलिंडर में लगाई गई एक रबड सील रिंग बदली जानी है जिसके गडबड होने की बात सामने आई थी। इसके अलावा 7.59 लाख कारों में ईंधन ले जाने वाली पाइप बदली जानी है। इन खराब पाइप लाइनों के कारण गाडी में आग तक लग सकती है। इनमें 4.23 लाख कारें अमेरिका में वापस मंगाई गई है।

अक्टूबर 2006 और अक्टूबर 2014 के बीच बनी कोरोला रूमियन और आरिस मॉडल की 1.90 लाख कारें जापानी ग्राहकों से वापस मंगाई गई है। इसमें फयूअल ईवेपोरेटिव एमिशन यूनिट की मरम्मत की जानी है। टोयोटा ने इस साल अप्रैल में 6.39 लाख और जून में 2.3 लाख कारें वापस मंगाई थीं।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0