शेयर बाजारों में गिरावट का रूख
Source : business.khaskhabar.com | Apr 28, 2014 | 

मुंबई। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को शुरूआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.16 बजे 40.77 अंकों की गिरावट के साथ 22,647.30 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 4.20 अंकों की गिरावट के साथ 6,778.55 पर कारोबार करते देखे गए।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 29.52 अंकों तेजी के साथ 22,717.59 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 4.20 अंकों की गिरावट के साथ 6,778.55 पर खुला।