businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

देश का निर्यात 21 फीसदी घटा

Source : business.khaskhabar.com | Sep 16, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 The country exports 21 percentनई दिल्ली। देश का व्यापारिक निर्यात अगस्त में साल-दर-साल आधार पर 20.66 फीसदी घटकर 21.27 अरब डॉलर रहा, जो एक साल पहले समान अवधि में 26.80 अरब डॉलर था। यह जानकारी मंगलवार को जारी आधिकारिक आंक़डों से मिली। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंक़डे के मुताबिक, अगस्त में आयात साल-दर-साल आधार पर 9.55 फीसदी घटकर 33.74 अरब डॉलर रहा। व्यापार घाटा इस बीच बढ़कर 12.48 अरब डॉलर हो गया, जो एक साल पहले 10.67 अरब डॉलर था। अप्रैल-अगस्त अवधि में निर्यात साल-दर-साल आधार पर 16.17 फीसदी घटकर 111.09 अरब डॉलर रहा। तेल आयात अगस्त में साल-दर-साल आधार पर 42 फीसदी घटकर 7.36 अरब डॉलर रहा। गैर-तेल आयात हालांकि अगस्त में साल-दर-साल आधार पर 7.01 फीसदी बढ़कर 26.38 अरब डॉलर रहा। देश का निर्यात 2014-15 में 310.5 अरब डॉलर था, जो 340 अरब डॉलर के लक्ष्य से कम था।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0