businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

चाय का निर्यात 15 फीसदी घटकर 1,718 करोड रूपए पर

Source : business.khaskhabar.com | Jan 03, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Tea exports fall 15 per cent to Rs 1,718.07 cr in first 6 mths of FY15नई दिल्ली। देश का चाय निर्यात चालू वित्त वर्ष के पहले छह माह में 15 प्रतिशत घटकर 1,718.07 करो़ड रूपये रह गया। चाय बोर्ड के ताजा आंकडों के अनुसार इससे पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल से सितंबर की छमाही में चाय का निर्यात 2,014.65 करोड रूपए रहा था। मात्रा के हिसाब से चाय का निर्यात घटकर 8.67 करोड किलोग्राम रह गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 9.57 करोड किलोग्राम था। इस बीच, चाय के उत्पादन में भी गिरावट आई है। मुख्य रूप से असम व पश्चिम बंगाल में उत्पादन घटने से पहली छमाही में चाय का उत्पादन घटकर 93.44 करोड किलोग्राम रह गया है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में चाय उत्पादन 94.77 करोड किलोग्राम रहा था। वित्त वर्ष 2013-14 में देश में चाय का उत्पादन 120.87 करोड किलोग्राम रहा था।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0