businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

इस महीने आएगी टाटा की नैनो जेन एक्स

Source : business.khaskhabar.com | May 01, 2015 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 Tata to launch GenX Nano in Mayनई दिल्ली। टाटा मोटर्स इस महीने नैनो का नया वर्जन नैनो जेन एक्स लॉन्च करने वाली है। कंपनी नई कार की तस्वीरें जारी कर दी हैं। नई नैनो की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। ये कार चार तरह के मॉडल एक्सई, एक्सएम, एक्सटी और एक्सटीए में मिलेगी। नई नैनो की डीलरों ने 5,000 में बुकिंग लेना शुरू कर दी है। कुछ डीलरों के मुताबिक नैनों जेन एक्स को लेने के लिए वेटिंग पीरियड नहीं होगा। कार का इंजन 624 सीसी का 2 सिलेंडर वाला हो सकता है। कंपनी ने अभी तक जेन एक्स मॉडल की कीमत का खुलासा नहीं किया है।

जेन एक्स में ये है खास:-

- ऑटोमेटेड मैन्युअल ट्रांसमिशन - पावर स्टियरिंग
- 21.9 किलोमीटर/लीटर का माइलेज
- हैच खुल सकेगा आगे
- पीछे के हिस्से को रिडिजाइन किया गया है
- नया कंसोल होगा
- सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0