businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

28 मार्च को लॉन्च होगी टाटा की टियोगो कार

Source : business.khaskhabar.com | Mar 06, 2016 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 Tata Tiago to Launch on 28 March 2016नई दिल्ली। कार निर्माता कंपनी टाटा अपनी नई कार टियोगो को 28 मार्च को लॉन्च कर सकती है। गौरतलब है कि टाटा ने अपनी इस कार का नाम पहले जीका रखा था लेकिन अब इस कार का नाम बदलकर टियागो कर दिया है।

टाटा ने अपनी इस कार को आकर्षक बनाने की कोशिश की है। इस कार में टाटा ने रिवर्स पार्किग सेंसर, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल जैसे फीचर्स के अलावा सेफ्टी के लिए एबीएस, ईबीडी, डुअल फ्रंट एयरबैग जैसे फीचर्स भी दिए हैं। टाटा की यह कार पेट्रोल और डीजल दोनों वर्जन में आएगी। इस कार में 1.2 लीटर रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन और 1.05 लीटर रेवोटॉर्क कॉमन रेल डीजल इंजन लगाया गया है। फिलहाल इस कार की कीमत के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि इस कार की कीमत 3.5 लाख रूपये से लेकर 5.5 लाख रूपये के बीच हो सकती है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0