businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

टाटा मोटर्स की बिक्री 10.69 फीसदी बढी

Source : business.khaskhabar.com | Mar 02, 2015 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 Tata Motors sales up 10.69 per cent in Februaryनई दिल्ली। टाटा मोटर्स ने फरवरी माह के दौरान कुल 44,225 वाहनों की बिक्री की, जो पिछले साल के इसी माह से 10.69 प्रतिशत अधिक है। पिछले साल के इसी माह के दौरान कंपनी ने कुल 39,951 वाहनों की बिक्री की थी। कंपनी ने बंबई शेयर बाजार को यह जानकारी दी। समीक्षाधीन माह के दौरान घरेलू बाजार में कंपनी की बिक्री 14.15 प्रतिशत बढकर 40,314 वाहनों पर पहुंच गई, जो पिछले साल के इसी माह में 35,315 वाहनों की थी। फरवरी में कंपनी के सवारी वाहनों की बिक्री 21.56 प्रतिशत बढकर 13,767 इकाई पर पहुंच गई, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 11,325 इकाई थी। इसी प्रकार वाणिज्यिक वाहन खंड में कंपनी ने फरवरी माह के दौरान घरेलू बाजार में कुल 26,547 वाहनों की बिक्री की जबकि फरवरी माह के दौरान कंपनी का निर्यात 15.63 प्रतिशत घटकर 3,911 वाहन पर आ गया, जो पिछले साल के इसी माह में 4,636 वाहन था।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0