टाटा मोटर्स को मिला 928 बसों का आर्डर
Source : business.khaskhabar.com | Oct 15, 2014 | 

बेंगलूर। वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी टाटा मोटर्स को दक्षिण भारत में राज्य परिवहन प्राधिकरणों की तरफ से 928 मार्कोपोलों बसों के आर्डर मिले हैं। कंपनी ने जारी बयान में कहा है कि इसके अंतर्गत उसे कर्नाटक राज्य परिवहन निगम से 487, पुडडुचेरी राज्य परिवहन निगम से 40, केरल राज्य परिवहन निगम से 97और उत्तर पूर्वी कर्नाटक राज्य निगम से 304 बसों के आर्डर प्राप्त हुए हैं। उसने कहा कि यह आर्डर जवाहर लाल नेहरू शहरी विकास मिशन के द्वितीय चरण के लिए उसे प्राप्त 2700 बसों के आर्डर का एक भाग है। कंपनी ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखकर बसों को डिजाइन किया गया है। इन बसों में सीसीटीवी कैमरा लगे हैं जिससे बस के अंदर की गतिवधियों को रिकार्ड किया जा सकता है। आसानी से आने.जाने के लिए पर्याप्त स्थान के साथ ही प्रवेश और निकास के चौडे दरवाजे यात्रियों को सुरक्षा और सुविधा प्रदान करने में सक्षम हैं। बसों की आपूर्ति होने से राज्य परिवहन इकायों की परिचालन क्षमता का भी विस्तार होगा।