businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

टीवीएस की 2016 विक्टर लॉन्च, जानिए फीचर्स

Source : business.khaskhabar.com | Jan 22, 2016 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 TVS launched 2016 victor in indiaनई दिल्ली। दुपहिया बनाने वाली कंपनी टीवीएस ने अपनी दो बाइक भारतीय बाजार में लॉन्च की है। इन बाइक को टीवीएस ने 2016 विक्टर और अपाचे आरटीआर 200 4वी नाम से लॉन्च की है। गौरतलब है कि टीवीएस ने अपनी बाइक विक्टर पहले 2001 में लॉन्च की गई थी, लेकिन इसकी सेल्स में कमी को देखते हुए कंपनी ने इसे वर्ष 2007 में बंद कर दिया था। अब कंपनी ने इसे नए फीचर्स और नए लुक के साथ फिर से लॉन्च किया है।

यह भारत में 110सीसी की पहली मोटरसाइकिल होगी, जिसमें 3 वॉल्व इंजन रहेगा। इसे स्टार सिटी प्लस से अहैड प्लेस किया जाएगा। इस बाइक में 109.7 सीसी सिंगल सिलेंडर, 4 स्ट्रोक, 3 वॉल्व इंजन होगा। सिंगल क्रेडल ट्यूबुलर फ्रेम पर बिल्ट यह मोटरसाइकिल टेलीस्कोपिक ऑयल डेम्पेन्ड सस्पेंशन अप फ्रंट व रियर पर 5 स्टेप हाईड्रोलिक सीरीज सस्पेंशन सिस्टम को गेट करती है। 2016 विक्टर की चेन्नई में एक्स शोरूम कीमत 49900 रूपए है। यह बाइक दो वेरिएंट में उपलब्ध है और फ्रंट पर डिस्क ब्रेक के साथ वाले दूसरे वेरिएंट की कीमत 51490 रूपए रखी गई है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0