businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

टीवीएस मोटर का शुद्ध लाभ 33 फीसदी बढ़ा

Source : business.khaskhabar.com | Apr 30, 2015 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 TVS Motor net profit increased 33 percentचेन्नई। दोपहिया और तिपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर कंपनी लिमिटेड ने बुधवार को कहा कि उसका शुद्ध लाभ 2014-15 में 32.9 फीसदी बढ़ा, जबकि इसी दौरान उसकी कुल आय 26.8 फीसदी बढ़ी।

कंपनी ने अपने बयान में कहा कि 2014-15 में उसे 347.83 करो़ड रूपये का शुद्ध लाभ हुआ, जो 2013-14 में 261.63 करो़ड रूपये था। आलोच्य अवधि में उसकी कुल आय 10,098.22 करो़ड रूपये रही, जो एक साल पहले 7,965.94 करो़ड रूपये थी।

कंपनी के बोर्ड ने 2014-15 के लिए अपने प्रत्येक शेयर पर 1.15 रूपये के दूसरे अंतरिम लाभांश की घोषणा की है। 2014-15 में कंपनी ने 24.09 लाख दोपहिया वाहन बेचे, जबकि एक साल पहले की बिक्री 19.93 लाख थी। (IANS)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0