businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

मारूति सुजुकी गुजरात में लगाएगी 3 संयंत्र

Source : business.khaskhabar.com | Jan 29, 2015 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 Suzuki to set up three Gujarat plants to cater to Marutiअहमदाबाद। कार निर्माता कंपनी मारूति सुजुकी गुजरात के हंसलपुर में तीन संयंत्र स्थापित करेगी, जिनकी कुल वार्षिक उत्पादन क्षमता 750,000 वाहनों की होगी। कंपनी ने बुधवार को कहा, "वह गुजरात में पहले कारखाने के निर्माण के लिए 3,000 करो़ड रूपये निवेश कर रही है। इस कारखाने से 2017 के मध्य तक वार्षिक तौर पर 250,000 वाहनों का उत्पादन किया जाएगा।" कंपनी के मुताबिक इन विनिर्माण इकाइयों में तैयार किए गए वाहनों की आपूर्ति विशेष रूप से एमएसआईएल को की जाएगी ताकि मध्यावधि में 20 लाख वाहनों की वार्षिक बिक्री के उद्देश्य को हासिल किया जा सके। 640 एकड से अधिक क्षेत्र में फैले इन तीन संयंत्रों के अलावा वाहनों के लिए एकीकृत आपूर्तिकर्ता पार्क का भी विकसित किया जाएगा।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0