सुनील मित्तल अफ्रीका पर आर्थिक सम्मेलन के सह-अध्यक्ष
Source : business.khaskhabar.com | May 07, 2014 | 

नई दिल्ली| भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील मित्तल अफ्रीका पर विश्व आर्थिक मंच की सह-अध्यक्षता करेंगे, जो नाइजीरिया की राजधानी अबुजा में बुधवार से शुरू हो रही है। इस आर्थिक सम्मेलन में टिकाऊ स्वास्थ्य सेवा और सेवाओं की आपूर्ति पर प्रमुखता से चर्चा होगी।
इस साल के कार्यक्रम के मुख्य रूप से तीन विषय होंगे- सामाजिक बदलाव की प्रक्रिया का तेज करना, निवेश साझेदारी बढ़ाना और विकास के मॉडल को फिर से तैयार करना।
अफ्रीका पर 24वें विश्व आर्थिक मंच का थीम होगा-'समावेशी विकास, राजगार का सृजन'। सम्मेलन में 70 से अधिक देशों के 1,000 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।
भारती एंटरप्राइजेज की प्रमुख कंपनी भारती एयरटेल अफ्रीका में भौगोलिक दायरे के आधार पर सबसे बड़ी मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी है। कंपनी अफ्रीका के 17 देशों में सेवा देती है और महादेश में उसके सात करोड़ ग्राहक हैं।