businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स, निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर

Source : business.khaskhabar.com | Aug 25, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 Stock markets up in early tradeमुंबई। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को दोपहर के कारोबार में प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने अपने अब तक के जीवन काल के ऐतिहासिक उच्च स्तर को छू लिया। दोपहर तक के कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स ने 26,623.41 के ऐतिहासिक ऊपरी स्तर को छुआ, जबकि इसी दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी ने 7,966.40 के ऐतिहासिक ऊपरी स्तर को छुआ।

सेंसेक्स ने इससे पहले 19 अगस्त को 26,530.67 के तब तक के ऐतिहासिक ऊपरी स्तर को छुआ था। निफ्टी ने इससे पहले शुक्रवार 22 अगस्त को 7,929.05 के तब तक के ऐतिहासिक ऊपरी स्तर को छुआ था। दोपहर करीब 12.55 बजे सेंसेक्स 196.01 अंकों की तेजी के साथ 26,615.56 पर और निफ्टी 47.95 अंकों की तेजी के साथ 7,961.15 पर कारोबार करते देखे गए।

सेंसेक्स सुबह 70.76 अंकों की तेजी के साथ 26,490.31 पर और निफ्टी 18.55 अंकों की तेजी के साथ 7,931.75 पर खुला।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0