businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजार गणेश चतुर्थी पर बंद

Source : business.khaskhabar.com | Aug 29, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 Stock market closed on Ganesh Chaturthiमुंबई। देश के शेयर बाजार शुक्रवार को गणेश चतुर्थी के मौके पर बंद हैं। पिछले कारोबार दिवस गुरूवार को शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुए थे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स गुरूवार को 60.03 अंकों की तेजी के साथ 26,620.18 पर खुला था और 77.96 अंकों या 0.29 फीसदी की तेजी के साथ 26,638.11 पर बंद हुआ था।

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी गुरूवार को 6.20 अंकों की तेजी के साथ 7,942.25 पर खुला था और 18.30 अंकों या 0.23 फीसदी की तेजी के साथ 7,954.35 पर बंद हुआ था। शेयर बाजार अब सोमवार को खुलेंगे।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0