दस सबसे ज्यादा बिकने वाले कार मॉडलों में छह मारूति के
Source : business.khaskhabar.com | Nov 21, 2014 | 

नई दिल्ली। देश में अक्टूबर महीने में दस सबसे ज्यादा बिकने वाले कार मॉडलों में छह मारूति के रहे हैं। इनमें कंपनी का नया मॉडल सियाज भी शामिल है। भारतीय आटोमोबाइल विनिर्माताओं के संगठन सियाम के अनुसार सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों के चार्ट में आल्टो पहले नंबर पर है। इसके बाद क्रमश: डिजायर, वैगनआर व स्विफ्ट मॉडल आता है। पिछले साल अक्टूबर में इस चार्ट में मारूति के चार मॉडल थे। इस साल अक्टूबर महीने में कंपनी की नई कार सियाज (6,345 इकाई) आठवें जबकि एक और नया मॉडल सेलेरियो (5723 इकाई) नौवें स्थान पर रहा। इस चार्ट में हुंदै की एलिट आई-20 (8895 इकाई) पांचवें, ग्रांड आई10 छठे व इयोन सातवें स्थान पर है। होंडा कार इंडिया की सिटी (5129 इकाई) सूची में दसवें स्थान पर है। सियाम के अनुसार अक्टूबर में 21,443 आल्टो, 16,542 डिजायर बिकीं।