businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

रॉयल एनफील्ड की बिक्री 50 फीसदी बढी

Source : business.khaskhabar.com | Oct 18, 2015 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 Royal Enfield sales hikes upto 50 percent, Must Read नई दिल्ली। भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में चल रहे निराशाजनक दौर के बावजूद मोटरसाइकिल कंपनी रॉयल एनफील्ड ने अप्रैल से सितंबर के दौरान बिक्री में 50 फीसदी वृद्धि दर्ज की है। रॉयल एनफील्ड बुलेट, क्लासिक और थंडरबर्ड जैसी लोकप्रिय मोटरसाइकिलें बनाती है। कंपनी की बिक्री अप्रैल से सितंबर की अवधि में 50 फीसदी बढकर 2,29,538 यूनिट रही जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 1,52,666 यूनिट थी।

भारत में कुल मिलाकर मोटरसाइकिलों की बिक्री छह महीने की अवधि में 4.06 फीसदी बढकर 55,91,328 यूनिट रही जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 53,64,391 इकाई थी। रॉयल एनफील्ड के प्रवक्ता ने कहा, "हमारे उत्पादों की मांग बहुत है और हमारा ऑर्डर बुक बेहद मजबूत है।

हम 2015 के अंत तक 4,50,000 मोटरसाइकिल बनाने की योजना की दिशा में पूरी तरह अग्रसर हैं। अप्रैल-जून की अवधि में 1,06,613 मोटरसाइकिलों की बिक्री हुई थी और जुलाई में यह बढकर 1,27,611 यूनिट हो गई।"

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0