businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

रेनॉल्ट डस्टर फेसलिफ्ट अगले माह होगी लॉन्च!

Source : business.khaskhabar.com | Feb 20, 2016 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 Renault Duster facelift with AMT to launch next monthनई दिल्ली। रेनॉलट अपनी चर्चित कार डस्टर का फेसलिफ्ट जल्द ही लॉन्च करने जा रही है। खबरों के अनुसार रेनॉल्ट डस्टर फेसलिफ्ट को इस वर्ष मार्च माह में लॉन्च करेगी। गौरतलब है कि रेनॉल्ट ने अपनी इस कार को दिल्ली ऑटो एक्सपो 2016 में शोकेस भी किया था। रेनॉल्ट ने अपनी नई डस्टर में कई बदलाव किए हैं।

खबरों के अनुसार रेनॉल्ट की नई डस्टर ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स के साथ आएगी। इसके साथ इस कार में नया टि्वन स्लैट क्रोम ग्रिल, नया हॉक आई क्लस्टर हेडलैंप, ब्लैक प्लास्टिक क्लैडिंग जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। इसके अलावा नई डस्टर में 5-स्पोक एलॉय व्हील, नया साइड स्कर्ट और बडा रूफ रेल भी होगा। इस कार के इंटीरियर में भी कई बदलाव देखने को मिलेंगे।

जैसे कि नया मीडिया नेविगेशन सिस्टम, ऑटोमेटिक एसी, ऑटो अप/डाउन एंटी-पिच विंडो, नया सीट कवर, क्रूज कंट्रोल और स्पीड लिमिटर जैसे फीचर्स। रेनॉल्ट की नई डस्टर डीजल और पेट्रोल दोनों वेरिएंट में लॉन्च होगी। रेनॉल्ट की नई डस्टर को 1.5-लीटर डीजल और 1.6-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया जाएगा।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0