businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

रिलायंस कम्युनिकेशंस का शुद्ध लाभ 9.6 फीसदी बढ़ा

Source : business.khaskhabar.com | Jan 23, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Reliance Communications net profit increased by 9.6 percentमुंबई। अनिल अंबानी के नेतृत्व वाली दूरसंचार कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस ने शुक्रवार को कहा कि मौजूदा कारोबारी साल की तीसरी तिमाही में उसका समेकित शुद्ध लाभ तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 9.6 फीसदी बढ़कर 171 करो़ड रूपये रहा। दूसरी तिमाही में कंपनी का समेकित शुद्ध लाभ 156 करो़ड रूपये था। कंपनी की आय हालांकि 1.1 फीसदी घटकर 5,298 करो़ड रूपये रही, जो दूसरी तिमाही में 5,355 करो़ड रूपये थी।

शेयर बाजारों में दाखिल की गई नियामकीय सूचना में कंपनी ने कहा कि दूरसंचार कारोबार की प्रति मिनट आय दूसरी तिमाही के मुकाबले 0.9 फीसदी बढ़कर 45.2 पैसे रही, जबकि प्रति उपयोगकर्ता यह 2.9 फीसदी बढ़कर 142 रूपये रही। कंपनी ने कहा, ""कुल डाटा ट्रैफिक छह फीसदी अधिक 103.2 अरब मेगा बिट्स रहा।"" बंबई स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी के शेयर 0.68 फीसदी तेजी के साथ 66.65 रूपये पर बंद हुए।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0