businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

रेलवे की कमाई बढकर हुई 1,40,485.02 करोड रूपए

Source : business.khaskhabar.com | Apr 12, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Railways earn Rs.140485.02 crore in revenue in fiscal 2013 14नई दिल्ली। रेलवे की कमाई 2013-14 में बढकर 1,40,485.02 करोड रूपए हो गई जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 1,21,831.65 करोड रूपए थी।

 रेल मंत्रालय के आंकडों के अनुसार रेल ने 2013-14 में 105.35 करोड टन माल की ढुलाई की जो इससे पूर्व वित्त वर्ष के मुकाबले 4.37 करोड टन अधिक है। वस्तुओं की ढुलाई से कुल कमाई 2013-14 में 94,925.02 करोड रूपए रही जो इससे पूर्व वित्त वर्ष में 82,852.54 करोड रूपए थी।

 यात्री कमाई आलोच्य वित्त वर्ष में 37,478.03 करोड रूपए रही जो 2012-13 में 31,896.22 करोड रूपए थी। वित्त वर्ष 2013-14 में रेल यात्रियों की कुल संख्या 853.5 करोड रही जो इससे पूर्व वित्त वर्ष में 860.21 करोड थी।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0