businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

रेलवे की आय अप्रैल-फरवरी में 13 फीसदी बढ़ी

Source : business.khaskhabar.com | Mar 10, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Railway revenue up 13 percent in April Februaryनई दिल्ली। भारतीय रेल की आय एक अप्रैल 2014 से 28 फरवरी, 2015 के बीच 1,42,358.27 करो़ड रूपये रही, जो साल-दर-साल आधार पर 12.93 फीसदी अधिक है। यह जानकारी सोमवार को सरकार ने एक बयान जारी कर दी।

आलोच्य अवधि में माल ढुलाई से होने वाली आय 96,613.19 करो़ड रूपये रही, जो एक साल पहले की समान अवधि की 85,666.65 करो़ड रूपये आय से 12.78 फीसदी अधिक है। यात्री किराए से होने वाली आय 38,726.74 करो़ड रूपये रही, जो एक साल पहले की समान अवधि की आय 33,755.50 करो़ड रूपये से 14.73 फीसदी अधिक है। आलोच्य अवधि में रेल यात्रियों की संख्या 754.649 करो़ड रही, जो एक साल पहले की समान अवधि की यात्री संख्या 770.962 करो़ड से 2.12 फीसदी कम है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0