businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

ओला एप से 15 मिनट में पाइए वनप्ल्स स्मार्टफोन

Source : business.khaskhabar.com | Dec 05, 2015 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 Now, buy OnePlus smartphone through Ola appबेंगलुरू। देश की अग्रणी कैब सेवा प्रदाता ओला अब अपने एप के जरिए वनप्लस स्मार्टफोन की बिक्री भी शुरू करेगी। इतना ही नहीं कंपनी का दावा है कि स्मार्टफोन का ऑर्डर देने के 15 मिनट के अंदर स्मार्टफोन उपभोक्ता के घर पहुंचा दिया जाएगा। ओला ने शनिवार को ओला के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की। कंपनी की ओर से शनिवार को जारी वक्तव्य के अनुसार, ओला एप से वनप्लस स्मार्टफोन की बिक्री आठ दिसंबर से शुरू की जाएगी।

वक्तव्य में कहा गया है, ""भारत में ऎसा पहली बार होगा कि ऑर्डर देने के मात्र 15 मिनट के अंदर स्मार्टफोन उनके घर तक पहुंचा दिया जाएगा।"" ओला के उपाध्यक्ष (मार्केटिंग) सुदर्शन गंगरादे ने कहा, ""इस साझेदारी का हमारा उद्देश्य भारत के सात शहरों, दिल्ली/एनसीआर, मुम्बई, पुणे, बेंगलुरू, हैदराबाद, कोलकाता और अहमदाबाद में अपने उपभोक्ताओं और स्मार्टफोन खरीदने की इच्छा रखने वाले लोगों को आठ दिसंबर से इस सेवा का लाभ प्रदान करना है।""

वक्तव्य के अनुसार, वनप्लस एक्स खरीदने की इच्छा रखने वाले उपभोक्ता आठ दिसंबर से सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे के बीच ओला एप ऑर्डर बुक कर सकते हैं। गंगरादे ने बताया कि ऑर्डर मिलने के बाद एक ओला कैब वनप्लस के प्रतिनिधि के साथ उपभोक्ता के घर पहुंचेंगे। उपभोक्ता स्मार्टफोन की खरीद के लिए नकद (कैश ऑन डिलीवरी) या क्रेडिट/डेबिट कार्ड के माध्यम से भुगतान कर सकेंगे।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0