businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

निसान लॉन्च करेगी डटसन की अगली सीरीज

Source : business.khaskhabar.com | Apr 12, 2015 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 Nissan to launch new entry level Datsun car in India next yearनई दिल्ली। जापान की वाहन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी निसान ने डटसन की तीसरी प्रवेशस्तरीय कार के साथ भारत के छोटी कारों के बाजार में बडी भूमिका अदा करने का लक्ष्य रखा है। इस बाजार पर मारूति सुजुकी और हुंदै का दबदबा है। कंपनी ने पिछले साल ब्रांड की वापसी के पहले वर्ष में करीब 17,000 डैटसन वाहन बेचे और वह 2016 तक इस ब्रांड के लिए 60 विशिष्ट शोरूम खोलने पर विचार कर रही है जिनमें से ज्यादातर छोटे शहरों में खुलेंगे।

निसान इंडिया के परिचालन अध्यक्ष गिलोमे सिकार्ड ने कहा, भारत की छोटी कार के खंड में मारूति का बाजार पर करीब 75 प्रतिशत और हुंदै का 22 प्रतिशत दबदबा है। हमारी हिस्सेदारी सिर्फ एक प्रतिशत थी और अब हमने डैटसन के साथ इसे तीन प्रतिशत किया है। उन्होंने कहा, विश्व के किसी भी अन्य देश में एक कंपनी का ऎसा दबदबा नहीं है। इसलिए हम इस खंड में अपनी हिस्सेदारी धीरे-धीरे बढाने पर विचार कर रहे हैं।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0