businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

नाल्को-जीएसीएल के बीच करार

Source : business.khaskhabar.com | Jun 24, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 NALCO in pact with GACL for setting up of caustic soda plantभुवनेश्वर। सार्वजनिक क्षेत्र की नाल्को ने गुजरात के दाहेज में 1789 करोड रूपए की लागत से एक एकीकृत कास्टिक सोडा संयंत्र एवं कैप्टिव बिजली संयंत्र लगाने के लिए गुजरात अल्कलीज एंड केमिकल्स लिमिटेड (जीएसीएल) के साथ समझौता किया है। परियोजना में नाल्को की 40 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी, जबकि बाकी हिस्सेदारी गुजरात सरकार की कंपनी जीएसीएल के पास होगी। समझौते पर नाल्को के सीएमडी एनआर मोहंती और जीएसीएल के प्रबंध निदेशक एएम तिवारी ने हस्ताक्षर किए। कास्टिक सोडा संयंत्र की सालाना क्षमता 2.7 लाख टन की होगी, जबकि कैप्टिव बिजली संयंत्र 100 मेगावाट का होगा।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0