businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सोने में तेजी लौटी, चांदी की कीमत 1.78 लाख के पार

Source : business.khaskhabar.com | Dec 05, 2025 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 gold prices rise again silver price crosses rs 178 lakh 773335नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमत में शुक्रवार को तेजी देखी गई, जिससे सोने का दाम एक बार फिर 1.28 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 1.78 लाख रुपए प्रति किलो के पार पहुंच गया है। 
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 747 रुपए बढ़कर 1,28,592 रुपए हो गई है, जो कि पहले 1,27,845 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। इसी तरह, 22 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,17,790 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,17,106 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। 18 कैरेट सोने का दाम 95,884 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 96,444 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 
सोने की अपेक्षा चांदी की कीमतों में तेज उछाल देखा गया है। बीते 24 घंटे में चांदी का दाम 1,585 रुपए बढ़कर ऑल-टाइम हाई 1,78,210 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया है, जो कि पहले 1,76,625 रुपए प्रति किलो था। इससे पहले गुरुवार को सोने की कीमतों में कमी देखी गई थी। इस दौरान 24 कैरेट के सोने का दाम 369 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 1,565 रुपए प्रति किलो कम हुई थी। 
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 5 फरवरी 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.38 प्रतिशत बढ़कर 1,30,578 रुपए और चांदी के 05 मार्च 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 1.71 प्रतिशत बढ़कर 1,81,189 रुपए हो गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई। खबर लिखे जाने तक कॉमेक्स पर सोना 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,257 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.71 प्रतिशत की बढ़त के साथ 58.47 डॉलर प्रति औंस पर था। 
जानकारों ने कहा कि सोना में आज 525 रुपए की तेजी देखने को मिली। कॉमेक्स पर भी सोना 4,200 डॉलर के ऊपर बना हुआ है। आने वाले सोने की कीमतें 10 दिसंबर को अमेरिकी फेड की ओर से ब्याज दरों पर फैसले के बाद तय होगी। छोटी अवधि में सोना 1,28,000 रुपए से लेकर 1,31,500 रुपए की रेंज में कारोबार कर सकता है। -आईएएनएस

[@ पापियों को "नर्क" की याद दिलाता है ये मंदिर]


[@ इस अभिनेत्री को पांच बार किया प्रपोज]


[@ खूब खाइए हरी सब्जियां घटेगा मोतियाबिंद का खतरा]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0