businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

मारूति का शुद्ध लाभ 1225 करो़ड रूपये

Source : business.khaskhabar.com | Oct 28, 2015 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 Maruti net profit at Rs 1225 croreमुंबई। देश की सबसे ब़डी कार निर्माता कंपनी मारूति सुजुकी का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 1225 करो़ड रूपये रहा।बीएसई को दी गई सूचना के अनुसार दूसरी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 1,225 करो़ड रूपये रहा। जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में कंपनी का शुद्ध लाभ 862.54 करो़ड रूपये था। कंपनी की कुल आय में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। कंपनी की कुल आय दूसरी तिमाही में 14,070.85 करो़ड रूपये रही जबकि पिछले वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय 12,497.03 करो़ड रूपये रही थी। चालू वर्ष की दूसरी तिमाही में मारूति सुजुकी ने 9.8 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,53,335 वाहन बेचे हैं।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0